-->
जिलाधिकारी ठंडी रात में पहुँच गए लोगों के बीच,अधिकारियों में मचा हड़कंप

जिलाधिकारी ठंडी रात में पहुँच गए लोगों के बीच,अधिकारियों में मचा हड़कंप

Noida News , नोएडा के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ठंडी रात में शहर का जायजा लेने के लिए सड़कों पर निकले और लोगों से मिले। जिसके बाद नोएडा में अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सभी जिलों में रेन बसेरा की सुचारू व्यवस्था की गयी है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से सख्त आदेश है कि प्रदेश में कोई भी व्यक्ति ठंड में सड़कों पर सोने को मजबूर न हो। इस आदेश को दृष्टिगत रखते हुए नोएडा में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने नेतृत्व में राजस्व विभाग ने रेन बसेरा की व्यवस्था की है। 

डीएम नॉएडा का रात्रि भ्रमण

इसी कड़ी में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने अपने रात्रि भ्रमण के दौरान सड़क पर उतर कर रेन बसेरों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने रेन बसेरा में आराम कर रहे लोगों से प्रतिक्रिया ली, जिसमे सब कुछ ठीक पाया गया।  जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जिले की सभी तहसीलों के अधिकारियों को आदेश दिया है वह अपने क्षेत्र में रात्रि भ्रमण करे और जायजा ले। इसके बाद से जिले के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

Related Posts

0 Response to "जिलाधिकारी ठंडी रात में पहुँच गए लोगों के बीच,अधिकारियों में मचा हड़कंप"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article